Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

15 को मनेगा महाराजा अग्रसेन जयंती सह प्रोत्साहन सम्मान समारोह

15 को मनेगा महाराजा अग्रसेन जयंती सह प्रोत्साहन सम्मान समारोह
विज्ञापन

14 अक्टूबर को निकाली जायेगी शोभायात्रा

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के संयोजक सज्जन पाड़िया एवं अग्रवाल सभा के प्रवक्ता प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से कहा है कि अग्रवाल सभा के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 47वां वार्षिकोत्सव के अंतर्गत 14 अक्टूबर को अपराहन 3:30 बजे महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

शोभा यात्रा का संचालन अग्रवाल युवा सभा करेगा। 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के दिन प्रात: 6:30 बजे अग्रसेन चौक में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि, माल्यार्पण, आरती प्रसाद एवं प्रभात फेरी का कार्यक्रम होगा। 

पूर्वाह्न 10:30 बजे अग्रसेन भवन में हवन, कुलदेवी का पूजन एवं प्रसाद वितरण तथा अपराह्न 3:30 बजे से महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। 

इस समारोह में रांची क्षेत्र के सभी अग्रवंशी के ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2022- 23 की परीक्षाओं में निर्धारित मापदंड के अनुसार अंक प्राप्त किये हैं उन्हें सम्मानित किया जायेगा तथा समाज ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने वर्ष- 2022-23 के दौरान इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए,सीएस, सीएफए, एमबीए, एलएलबी एवं विशिष्ट योग्यता या उपलब्धियां प्राप्त की हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। 

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए अग्रवाल सभा अग्रसेन सम्मान गंगा प्रसाद बुधिया शिक्षा पुरस्कार, हनुमान सरावगी कला- संस्कृति साहित्य एवं शिक्षण सम्मान एवं नंदलाल मोदी खेलकूद पुरस्कार देंगे। 

15 अक्टूबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं प्रोत्साहन सम्मान समारोह के लिए संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह संयोजक विनोद कुमार जैन को बनाये गये हैं। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,914