Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

1947 से अनवरत पूजा करती आ रही है श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
1947 से अनवरत पूजा करती आ रही है श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें आगामी दुर्गा महोत्सव के भावी कार्यक्रम और मंदिर के इतिहास की जानकारी ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, नकुल तिर्की सचिव, बुधेश्वर गोराई अध्यक्ष, रमेन्द्र कुमार, सकल देव सिंह, राजेश रजक ने मंदिर प्रांगण में होने वाले आगामी दुर्गा पूजा के उद्घाटन और अन्य कार्यक्रमों के बारे में मीडिया को बताया। 

जयंत नाथ शाहदेव ने बताया कि यह पूजा प्रांगण में आजादी के प्रथम वर्ष 1947 से अनवरत आयोजित किया जाता रहा है। सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि यह पूजा पंडाल अपनी परंपरागत तरीके से पूजा के लिए विख्यात है और हम उसी परंपरा को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बार लगातार 3 दिनों भोग वितरण कार्यक्रम रखा गया है। 

उपाध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार देश का नाम खेलों के माध्यम से रोशन करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इसी प्रकार तीनों दिन भक्ति कार्यक्रम का आयोजन है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 124,937