Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रक्तदान महादान के तहत 52 लोगों ने किया रक्तदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रक्तदान महादान के तहत 52 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

रक्तदान महादान

एबीएन सोशल डेस्क। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत  तेरापंथ युवक परिषद, रांची व झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के सान्निध्य में संघ के मैकी रोड कार्यालय सभागार में आज रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, प्रकाश अरोड़ा व वर्तमान अध्यक्ष विक्रम खेतावत मानद सचिव प्रमोद सारस्वत उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सामूहिक रूप से किया। 

उद्घाटन में तेरापंथ युवक परिषद, रांची के भी पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि रक्तदान शिविर का आयोजन पूरे देश में 25 सितंबर से 01-अक्टूबर तक अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया जा रहा है।

मौके पर संघ के सदस्यों सहित दुकान में कार्यरत कर्मचारी व परिवार के सदस्यों सहित इष्ट मित्रों ने भी अपने-अपने रक्त का दान देकर इस सेवा में अपना भरपूर योगदान दिया। मौके पर रक्तदान लेने के पूर्व सभी लोगों के रक्त की जांच गुणवत्ता के साथ की गयी। 

संघ के मानद सचिव  प्रमोद सारस्वत ने बताया रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार दिल की बीमारियों के खतरे को कम माना जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा  नियंत्रित हो जाती है। रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों को रक्त की मदद मिलती है। 

रक्त दान करने वाले दाताओं को ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर चलता रहा। मौके पर सेवा कार्य में संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगनी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, स्वास्थ्य चिकित्सा संयोजक ओमप्रकाश खेतावत सहसचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटांरूका, विपुल जैन, विक्रम जैन, मनमोहन मोहता, संजय अग्रवाल, विमल जैन, अमित बेगानी, प्रतीक मोर सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया। 

मौके पर सेवा सदन की रक्तदान प्रभारी शिखा प्रिया जी अपने मेडिकल टीम के सहयोगियों संग रक्तदान कलेक्शन किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद रांची व श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के सचिव विमल दासानी, सदस्य प्रकाश नाहटा, कमलेश संचेती, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, अमित बेगानी, ललित सेठिया, विनय बेगवानी, विकास नाहटा, विशाल दस्सानी, विवेक बेगानी, आकाश बेगानी,सुरेश नाहटा, सरिता दासानी, पूजा नाहटा, प्रिया कोठारी, दिशा बेगानी, सोनू संचेती, नेहा बेगानी आदि लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी जेटीवीवीएस के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत और सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,391