Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार टाटानगर ने मानगो में लगाये 301 पौधे

गायत्री परिवार टाटानगर ने मानगो में लगाये 301 पौधे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने श्रीनाथ हाउसिंग सोसाइटी तमुलिया मानगो के परिसर में 301 पौधे लगाये। मौके पर सोसाइटी के प्रमुख गुरुदेव महतो ने वैदिक मंत्रों के सस्वर पाठ साथ पौधों का पूजन किया। 

उसके पूजन के उपरांत प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक संतोष कुमार राय ने गुरुदेव महतो को गायत्री मंत्र का पट्टा पहनाकर अभिवादन किया। संतोष राय ने बताया कि इस वर्ष वृक्ष गंगा अभियान केउंझर, शिशु विद्या मंदिर चक्रधरपुर, भगेरिया फाउंडेशन के प्रमोद कुमार के सौजन्य से 3500 से पौधे उपलब्ध कराये गये थे। जिसे जमशेदपुर के आसपास सबके सहयोग से लगाये गये। 

मौके पर जिला महिला संयोजक बहन मंजू मोदी, रेखा शर्मा के साथ नवयुगदल के सह संयोजक कुंवर प्रसाद मालाकर, वासुदेव पाल, शंकर यादव, शंभु प्रसाद के साथ कई भाई-बहन शामिल होकर इस पुण्यतोया कार्यक्रम में योगदान कर संपन्न किया। उक्त जानकारी टाटानगर शक्तिपीठ के संतोष कुमार राय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,305