Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शीघ्र होगी श्री महावीर मंडल माली टोली शिव मंदिर चौक की छत की मरम्मत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शीघ्र होगी श्री महावीर मंडल माली टोली शिव मंदिर चौक की छत की मरम्मत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल माली टोला श्री शिव मंदिर चौक हिंदपीढ़ी रांची की एक बैठक आज मंदिर परिसर में हुई। श्री गणेश वंदना और ॐ  का उच्चारण के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। जिसमें मंदिर की स्थिति पर चर्चा हुई। 

मंदिर की छत से पानी रिस रहा है। जिसकी तुरंत मरम्मत की जरूरत बतायी गयी। इस मंदिर से स्व बाढ़ो राम के नेतृत्व में मंगलवारी झांकी अष्टमी-नवमी का कार्यक्रम होता रहा था। उनके बाद यह परंपरा यहां से बंद है। 99.99 प्रतिशत इस एरिया से सनातनी हिंदू पलायन कर गये। 

सात हिंदू के घर इस मंदिर के पास अब बचे हैं। यही सात घर मंदिर की देखरेख और पूजा-पाठ कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल ने की। बैठक में मंदिर का विकास करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनूप कुमार, मुरारी मंगल, बंटी राम, कुंदन राम, अजय वर्मा, नागेंद्र शुक्ल, विकास सिंह, रवि रंजन, फूलो देवी, शिलो देवी, चंदा देवी, राजेश राम, आनंद राम, विकास सिंह उपस्थित थे।

मंगलवार 26 सितंबर को रचना देवी और किरण देवी के नेत्तृत्व में शिव चर्चा मंदिर परिसर में की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन  मंदिर के मुख्य संरक्षक शंकर प्रसाद ने किया। धन्यवाद फूलो देवी ने किया। उक्त जानकारी शंकर प्रसाद (7979712095) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,486