Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

एक अक्टूबर को होगा मारवाड़ी सहायक समिति का चुनाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक अक्टूबर को होगा मारवाड़ी सहायक समिति का चुनाव
विज्ञापन

निर्वाचन हेतु प्राप्त नामांकन के उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची की साधारण सभा एवं समिति की निर्वाचन सत्र-2023- 25 का चुनाव 1 अक्टूबर को मारवाड़ी भवन में होगा। चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कमल कुमार केडिया ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति के चुनाव में सत्र 2023 - 25 के लिए संस्था के पदाधिकारीयों मे अध्यक्ष-एक, उपाध्यक्ष दो, सचिव एक, उप सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक, एवं बीस कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होगा। 

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 19 सितंबर से 22 सितंबर तक था। आज 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी गयी, जिसमें पदाधिकारीयों  में अध्यक्ष- प्रेम मित्तल एवं मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष-पवन कुमार कनोई, कौशल राजगढ़िया, सुरेश कुमार जैन, सज्जन कुमार पाड़िया एवं भरत कुमार बगड़िया, सचिव-अशोक कुमार पुरोहित, अरुण कुमार केजरीवाल एवं रमन बोडा, उपसचिव-मनीष लोधा, कन्हैया लाल भरतिया, राजकुमार मित्तल, विजय कुमार खोवाल, एवं अजय कुमार डीडवानिया, तथा कोषाध्यक्ष-कृष्ण कुमार पोद्दार का नाम वैध पाया गया। 

कार्यकारिणी सदस्यों में-आनंद जालान, किशन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, प्रकाश चंद्र नाहटा, अजय कुमार खेतान, कन्हैयालाल भरतिया, राजकुमार मित्तल, नंदकिशोर आर्या, संजय बजाज, अजय कुमार बजाज, ललित कुमार पोद्दार, पद्म कुमार जैन, प्रमोद बगड़िया, निर्मल कुमार बुधिया, कमल खेतावत, अशोक लाठ, जितेश अग्रवाल, कमलेश कुमार संचेती, रमाशंकर बगड़िया, कमल शर्मा, मुकेश जाजोदिया, सुरेश कुमार पोद्दार, श्रवण कुमार अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, राजेश कौशिक, अर्चना साबू, राम बांगड़, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कैलाश सिंघानिया, विनोद बेगवानी, रंजय कुमार खेतान, नितेश लोहिया, का निर्वाचन हेतु नामांकन प्राप्त हुए तथा इन सभी आवेदन वैध पाए गए है, उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र की वापसी 24 सितंबर से 25 सितंबर तक होगा। 

उम्मीदवारों की अंतिम सूची 25 सितंबर को संध्या 6 बजे प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग पच्चीस सौ समिति के सदस्य इस चुनाव मे अपना मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे। इस चुनाव के लिए सह निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया, पवन शर्मा एवं विनोद कुमार जैन है। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,704