टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्रवाल एवं संपूर्ण मारवाड़ी समाज का 26वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन रांची में दिनांक 24 सितंबर 2023 दिन रविवार को प्रात: 10:30 बजे से होने जा रहा है।
इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय मारू (पूर्व राज्यसभा सांसद) करेंगे। सामूहिक विवाह आयोजन समिति के मुख्य संयोजक भागचंद पोद्दार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज कुमार चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी से आग्रह है कि इस सामाजिक अनुष्ठान में समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।