Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व मना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व मना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची, औघड़ भगवान राम आश्रम में समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी के साथ किया गया। उसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र का आरती-पूजन किया गया साथ ही सद्ग्रन्थ सफलयोनि का पाठ भी हुआ।

दिन के 10:30 बजे से युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरिया ने किया। गोष्ठी में यदुनाथ शाहदेव, नयन मंजरी, अभिनव कुमार, ऋषि शाहदेव, सीमा सिंह, शाम्भवी शाहदेव, शशिभूषण मिश्रा, उदित सिंह, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, सुदर्शन सिंह, वत्स कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव एवं कर्नल रामचन्द्र नाथ शाहदेव ने अपने विचार रखे। संचालन अभय सहाय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने किया।

दोपहर 3 बजे से पूरे विश्व के कल्याण भावना से अघोरानना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम का दो घण्टे का संकीर्तन किया गया। साथ ही संध्या 4:00 बजे निवारणपुर स्थित मूक बधीर स्कूल एवं अनाथाश्रम के बच्चों के बीच फल वितरण के साथ समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

विज्ञापन