Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गौ पूजन के साथ श्री श्याम महोत्सव शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गौ पूजन के साथ श्री श्याम महोत्सव शुरू
विज्ञापन

56वें वार्षिक महोत्सव को लेकर शुक्रवार को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल, रांची का 56 वां वार्षिकोत्सव गौ पूजन एवं गौ सेवा के साथ शुरू हुआ। सुबह 8 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य आरती हुई। इसमें भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। 

आरती के बाद श्री श्याम मंडल के लगभग 50 सदस्यों की टोली ने श्री श्याम प्रभु का जयकार करते हुए सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान कर गौशाला में पूर्ण विधिविधान से गौ माता का पूजन-वंदन किया एवं गौशाला स्थित मंदिर में सामूहिक संकीर्तन कर गौशाला में स्थित सभी गौ माताओं को बड़े ही श्रद्धा भाव से गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी एवं दलिया खिलाया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव परसरामपुरिया, अशोक लाठ, सज्जन सराफ, सर्वेश बागला, अंकित मोदी, विवेक ढांढनिया, अनिल ढांढनिया, ज्ञान प्रकाश बागला, राकेश सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल का सहयोग रहा। 

22 सितंबर को अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु का भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,300