काल्पनिक मंदिर होगा श्री दुर्गा पूजा समिति भूतहा तालाब का पंडाल
टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा समिति, भूतहा तालाब का पंडाल काल्पनिक मंदिर होगा। अपने पूजन के लिए प्रख्यात श्री दुर्गा पूजा समिति पिछले 97 वर्षों से नवरात्र में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करती आ रही है। पंडाल के संबंध में ऊंचाई 45 फीट और लंबाई 35 फीट की होगी, जिसमें माता की 13 फीट की दिव्य प्रतिमा स्थपित कर पूजा की जायेंगी।
प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार श्री रामपाल जी द्वारा किया जा रहा है श्रीगणेश, कार्तिकेय सहित माता महालक्ष्मी तथा महासरस्वती विराजमान होंगी। पंडाल व प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली तथा मातादीन टेंट हाउस के कारीगर कर रहे हैं। मंत्रमुग्ध करने वाले पूजा पंडाल की साज-सज्जा देखते ही बनेगी।
पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह) ने बताया कि आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग, साउंड, प्रतीमा, पूजन सामाग्री आदि पर कुल मिलाकर लगभग सात लाख पचास हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं पंडाल की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड तथा वॉलंटियर्स मौजूद रहेंगे।
प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि कहीं अधिक भव्यता के साथ समिति इस वर्ष पूजा का आयोजन करने जा रही है, जिसे देखने दूर दराज से भक्त जन भूतहा तालाब तक आते हैं, दुर्गा पूजा के लिए प्रख्यात श्री चैती दुर्गा मंदिर भव्य आयोजन और मां जगदंबे के स्वागत के लिए तत्पर खड़ी है।
दुर्गा पूजा समिति में ये लगे है आयोजन में
मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, वरिष्ठ संरक्षक कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक, राजकुमार गुप्ता, दीपू सिंह, राजेश साहू, संरक्षक वरुण साहू, विशाल कृष्णा आदी। अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, महामंत्री मनीष सेठी, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह, आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह), गणेश सिंह, सूरज वर्मा, भोलू सिंह, बंटी वर्मा, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, नमन भारतीय आदि लगे हैं।