- अखिल भारतीय तेरापंथ युवक के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद रांची ने रक्तदान शिविर को लेकर एक प्रेस वार्ता
टीम एबीएन, रांची। आज दिगंबर जैन भवन हरमू में रखी गयी थी, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड रत्न अतुल गेरा जी थे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद रांची ने आगामी 28 सितंबर से 01 अक्टूबर तक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) चलाया जायेगा। जिसमें युवक परिषद रांची ने अभी तक 6 ब्लड कैंप फाइनल किये हैं।
पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गीय ने युवक परिषद रांची को रक्तदान शिविर आगामी दिनों में आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी और हौसला बढ़ाया। झारखंड रत्न अतुल गेरा जी ने रक्तदान के बारे में विस्तृत रूप से बताया। रक्तदान क्यों करे, इसके के बारे समाज के लोगों को जागरूक किया तथा रक्तदान शिविर आयोजन करने में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विदित हो कि हर बार की तरह इस बार भी अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत इस महीने 25 सितंबर से 01अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के साथ मिलकर पूरे विश्व भर में मेगा रक्तदान शिविर का ड्राइव चला रहा है।
संस्था 2012 से रक्तदान शिविर का वर्ष में एक बार ड्राइव चलाती है, ताकि अधिक लोगों से स्वेच्छिक रक्तदान करवाती है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके।
तेरापंथ युवक परिषद रांची के अध्यक्ष ललित सेठिया ने बताया कि पिछले वर्ष 2022 में संस्था ने भारत सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार, केंद्रीय प्रदेश तथा 38 देशों को मिलाकर कुल दो लाख पचास हजार यूनिट रक्तदान एक दिन 17- सितंबर-22 को करवाया था, जो कि वर्ल्ड बुक आफ रेकॉर्ड में शामिल है।
आज तेरापंथ युवक परिषद ने एमबीडीडी के बैनर का विमोचन किया। आज के कार्यक्रम का मुख्य संयोजन अमित बेंगाणी, पंकज बोहरा, विशाल दस्सानी, विवेक बेंगाणी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, अरिहंत सिंघवी, आकाश बेंगाणी आदि ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।