17, 18 और 19 सितंबर को त्योहार
30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पितृपक्ष
एबीएन सोशल डेस्क। 17 सितंबर रविवार को विश्वकर्मा पूजा, 18 सितंबर सोमवार हरितालिका तीज और 19 सितंबर मंगलवार को गणेश चतुर्थी है। 17 सितंबर से सौर आश्विन मास शुरू हो जायेगा। इसी दिन विश्वकर्मा पूजन होगा।
तृतीया तिथि रविवार सुबह 9:31 से सोमवार 10:27 तक है। हस्ता नक्षत्र भी रविवार सुबह 9:43 से शुरू होगा जो सोमवार सुबह 11:15 तक है। पंडित रामदेव पाण्डेय के अनुसार सोमवार को तीज व्रत और शिव पार्वती का पूजन श्रेयस्कर है।
मंगलवार को गणेश चतुर्थी व्रत है, तो 20 सितंबर को ऋषि पंचमी होगी। 21 सितंबर को लोलार्क षष्ठी, 25 सितंबर सोमवार को कर्मा एकादशी और 28 सितंबर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत होगा।
29 सितंबर शुक्रवार को भादो पूर्णिमा है, जिसके साथ महालया आरंभ हो रहा है। 30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक आश्विन कृष्ण पक्ष अर्थात पितृपक्ष होगा। 6 अक्टूबर को जीउतिया व्रत होगा।