टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम से मनायेगा।
बाल गोपाल झूला श्रृंगार दर्शन रात्रि 7:30बजे से। कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रात्रि 8बजे। बालगोपाल प्रतियोगिता(छ: माह से छ:वर्ष तक) रात्रि 8.30 बजे से, सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। भजन संध्या रात्रि 9 से रात्रि 12 बजे तक।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से मनाया जायेगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। उक्त जानकारी श्री माहेश्वरी सभा की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।