Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2023 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद  के रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची में रविवार को किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी, पलामू के भूतपूर्व आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। 

सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि देश के प्रति लोग जितना ज्यादा समर्पित होंगे उतना ही ज्यादा देश सशक्त और मजबूत होगा। भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है। 

सम्मानित अतिथि के रूप में ब्रिजफोर्ड स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलानगिया ने परिषद के विभिन्न कार्यक्रमो की प्रशंसा की। प्रांत के पालक जीपी सिंह ने भारत विकास परिषद का परिचय कराया एवं प्रांतीय अध्यक्ष जी एन सिंह साहब ने सभी सम्मानित अतिथि, सदस्यगण एवं बच्चों एवं संगीत शिक्षिकाओं का स्वागत किया।  

कार्यक्रम में रांची मध्य शाखा के 4 विद्यालय और रांची महानगर शाखा के 6 विद्यालयों ने भाग लिया। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2023  में प्रथम स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डीएवी, हेहल के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी रहे। 

आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता- 2023 में मध्य शाखा की तरफ से डीपीएस रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से डीएवी हेहल के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,967