Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

स्वच्छताकर्मियों को दुर्गावाहिनी की बहनों ने बांधी राखी, सांसद बने गवाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वच्छताकर्मियों को दुर्गावाहिनी की बहनों ने बांधी राखी, सांसद बने गवाह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज शनिवार 2 सितंबर को देवी मंडप पथ, रांची स्थित हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर के सभागार में विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी तथा मारुति मंगल सत्संग समिति की माता-बहनों ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छताकर्मी भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया था। 

सभी स्वच्छताकर्मियों को आसन देकर बहनों ने उनको तिलक लगाया, राखी बांधकर आरती उतारी तथा प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, गुरु गोविन्द सिंह नगर के सह संघचालक अनिल पाठक, पूर्व पार्षद अशोक यादव, विहिप के युगल किशोर प्रसाद, मुन्ना पहान, सुनील झा,भोला राम, शशि वर्मा, प्रेमशंकर प्रसाद सिन्हा, सहित उपस्थित सभी भाइयों को राखी बांधी गयी। 

माता बहनों को संबोधित करते हुये संजय सेठ ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा नारी सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम को समरस समाज के निर्माण में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताया। 

इस अवसर पर वीरेन्द्र विमल ने कहा कि नागरिकों के द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करनेवाले लोग हमारे स्नेह-सम्मान के पात्र हैं। रक्षाबंधन उत्सव के माध्यम से बहनों ने उनके साथ आत्मीयता पूर्ण संबंधों का संदेश दिया है। स्वच्छताकर्मी अर्जुन महली, शनि उरांव, बुधन तिर्की,  झाले उराइन, अमित लकड़ा सहित सभी ने राखी बंधवाकर बहुत प्रसन्न मन से बहनों  का आभार व्यक्त किया। 

इस आयोजन में उषा सिंह, सरोज मिश्रा, चन्द्रकान्ता गुप्ता, पुष्पा देवी, मधु सिंह, मंजु मुंडाइन, लीला बड़ाईक, पार्वती देवी, कलावती देवी, शकुन देवी पहनाईन, नीतू मुंडा, अंजली देवी, राखी राय, मंजु देवी, रेणु अग्रवाल, बबिता हिन्दू, आरती सिंह, गीता सिंह, नीलम पाण्डेय, द्रौपदी देवी, संगीता देवी, शान्ति देवी, तारा देवी, सहित अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  उक्त जानकारी गुरु गोविन्द सिंह नगर विहिप की मातृशक्ति प्रमुख उषा सिंह और क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,543