Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण दो दिवसीय शिविर 19 से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण  दो दिवसीय शिविर 19 से
विज्ञापन

अग्रवाल समाज व प्रेरणा शाखा ने किया पोस्टर का विमोचन  

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 और 20 सितम्बर को श्री अग्रासेन भवन में आयोजित किया जायेगा। 

इस शिविर को लेकर दोनों संगठनों की बैठक हुई और इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लडढा तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल  सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि मानवता की सेवा ही मंच और समाज का मुख्य उद्देश्य है। 

समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों को इसका लाभ मिले। इसके लिए जिलावासियों को इसके प्रचार प्रसार करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार का कार्ड का फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साईज का दो फोटो पंजीकरण 15 सितंबर तक करा लें। 

इसके लिए संपर्क सूत्र 82101 11816, 82106 582983, 96610 82222, 91357 80956, 94311 53874 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कैलिपर्स वैशाखी कान की मशीन, हाथ पैर साइज के अनुसार अंग लगाया जायेगा। इसके लिए एक वाहन श्री अग्रसेन भवन के बाहर रहेगा और साइज के अनुसार इसे बनाया जायेगा और उसे हाथों हाथ उपलब्ध करा दिया जायेगा। 

कार्यक्रम की संयोजक नेहा हिसारिया और आशा बजाज प्रेरणा शाखा की ओर से बनाये गये हैं। इधर, विमोचन के मौके पर अग्रवाल समाज के सहसचिव अरविन्द चौधरी सदस्य संजय अग्रवाल, संतोष लडढा संजय नरेडी, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी स्नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,565