Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

चुनाव नजदीक आते ही भगायी जा रही महंगाई, अब सिलेंडर हुआ सस्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चुनाव नजदीक आते ही भगायी जा रही महंगाई, अब सिलेंडर हुआ सस्ता
विज्ञापन
  • 200 रुपये सस्ता होगा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर 
  • मोदी सरकार त्योहारों से पहले जनता को देगी बड़ा तोहफा 

एबीएन सोशल डेस्क। अगले वर्ष आम चुनाव है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। लोगों को लुभाने के लिए सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती कर सकती है। इस फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

देश में अभी एलपीजी की कीमतें

राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था। 

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जायेगी।

विज्ञापन