Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची : आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति धूमधाम से मनायेगी सावन सिंधारा उत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति धूमधाम से मनायेगी सावन सिंधारा उत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे आगामी 23 अगस्त 2023 दिन रविवार को स्थानीय डंगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्विट हॉल में जीण माता जी के सावन सिंधरा महोत्सव का आयोजन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक किया जायेगा। 

महोत्सव में मशहूर भजन गायिका शीतल कटारुका एवं उनकी टीम द्वारा समुधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी।महोत्सव में राजस्थानी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में महिला सदस्यों द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार किया जायेगा। 

इसके तहत माता का मेहंदी महोत्सव गजरा महोत्सव, चुंदड़ी महोत्सव, झूला उत्सव कार्यक्रम किया जायेगा। महोत्सव का समापन माता की महाआरती के साथ किया जायेगा। 

आदि शक्ति श्री जीण माता के सिंधाराम महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष विजय पालीवाल एवं परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य योगदान दे रहे हैं। 

समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय ने समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि समय से पधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें और उन्होंने बताया की प्रसाद भजन संध्या के पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी है।

आज की बैठक में ओम प्रकाश अग्रवाल, विजय पारलीवाल, नारायण विजयवर्गीय, बजरंग सोमानी, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, शिव शर्मा, संदीप विजयवर्गीय, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, नीरा शर्मा, सविता शर्मा, उषा शर्मा, निधि विजयवर्गीय व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,676