टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के बाल्मीकि नगर संरक्षक एवं हनुमान क्लब बड़ागांई के उपाध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में आज पूर्वाह्न 11:30 बजे सावन मास के नाग पंचमी, सोमवारी पूजन हेतु बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते हुए व बोल बंम के जयघोष लगाते हुए बड़ागांई स्थित शिवालय में पूजा अर्चना के पश्चात खूंटी स्थित अमरेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।
इस कांवरिया यात्रा में बड़ागांई, खिजुर टोली, बूटी सहित कई गांव के लगभग 500 श्रद्धालुओं शामिल थे जिन्होंने शाम 5:00बजे खूंटी के अमरेश्वर धाम में जलार्पण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिये।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मनीष साहु, शेखर साहू सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के बाल्मीकि नगर संरक्षक अशोक साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।