Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स में स्वतंत्रता पर्व का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स में स्वतंत्रता पर्व का आयोजन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

टीम एबीएन, रांची। कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टेंडर हार्ट स्कूल की प्राचार्या उषा किरण, समाजसेविका अनीता मोथे एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके कर कलाकृति के बच्चों ने रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति से व्रोत्प्रोत कर दिया। 

चित्रकला प्रदर्शनी में 3 साल से 25 साल तक 250 प्रतिभागियों के देश भक्ति विषय पर पेंटिंग बनाई गयी पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सांकृतिक कार्यक्रम में उत्क्रिस्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। 

बच्चों ने जहां चंग्रायण, भारत माता, स्वतंत्रता सेनानियों, भारतीय सेना के पराक्रम, लाल किला के प्राचीर के हमारा तिरंगा, देश की एकता अखंडता, पारंपरिक विबिधता आदि को अपने कैनवास पर उकेरा। 

मौके पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को आगे लाने का अवसर मिलता है। साथ ही उनकी सृजनात्मक क्षमता में विकास भी होता है। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका रजनी कुमारी के अलावा छात्रों मेें आरती, कोमल, शिखा, सुमन, ईशा, अर्चना, अमीषा, जाया, हर्षिता, मयंक, सूरज, सुरुचि, श्वेता एवं सभी छात्रों का योगदान रहा। 

कलाकृति स्कूल आफ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 22 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है। कोई भी इच्छुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी कलाकृति स्कूल आॅफ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,965