Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने रांची में किया 310 पौधौं का रोपण सह वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने रांची में किया 310 पौधौं का रोपण सह वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13.08.2023 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2023 के चौथे चरण का आयोजन  ग्राम - गुडू,  प्रखंड - रातू, जिला - रांची में किया गया।कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 310 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। 

गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 310 पौधों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि आज के कार्यक्रम के पूर्व ग्राम - गंगड़ा (जिला गुमला) एवं ग्राम - जुरकेला (जिला सिमडेगा), ग्राम - कोइन्जारा (जिला - गुमला) में भी समूह शाखा द्वारा लगभग 1,000 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर एवं श्रीमती गायत्री देवी का विशेष सहयोग प्राप्त हुए। 

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -शाखा रांची से विभूति शंकर सहाय, अभय सहाय, आनंद सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, रंजीत सिंह, अरुण सिंह, आदित्य नाथ शाहदेव, समरेंद्र सिंह, राधा मोहन मिश्रा, उमेश सिंह, उदय नंद पाण्डेय, शंभू शरण षाड़ंगी, हिमांशु ठाकुर, सुधांशु ठाकुर, रमेश पांडेय, सुनील साहू, गौरीशंकर षाड़ंगी के साथ लगभग 35 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,722