टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची श्रावण अधिक मास शिवरात्रि के अवसर पर 15 अगस्त को सामूहिक महा रुद्राभिषेक रांची लक्ष्मी नारायण मंदिर (सेवा सदन के पास) में आयोजन कर रही है। कोलकाता से गोपाल जी व्यास जी के सान्निध्य में शिव मंत्र, भजन एवं शिव श्रृंगार के साथ यह अभिषेक संपन्न होगा।
अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर ने बताया 15 अगस्त सुबह 9 बजे से पूजा प्रारम्भ होगी। 51 जोड़ों के लिए पार्थिव शिवलिंग के साथ पूर्ण पूजा की तैयारी महिला समिति ही करेगी। संयोजिका वंदना मारू, अनीता साबू, भावना काबरा, रेखा कल्याणी एवं मीडिया प्रभारी रश्मि कोठरीमालपानी के अनुसार अभिषेक में सम्मिलित होने के लिए पहले से पंजीकारण करवाना होगा।
पूजा में आये सभी यजमान के लिए प्रसाद भी रहेगी। इस भव्य आयोजन के लिए महिला समिति के सभी सदस्य जुटी है। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि कोठरीमालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।