Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कोडरमा : 28 को कांवर पद यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : 28 को कांवर पद यात्रा में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
  • शहर में तोरण द्वार लगाने एवं 27 को मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकालने का निर्णय

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल की एक बैठक श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष मुन्ना भदानी और संचालन सचिव अरविंद चौधरी ने किया। बैठक में सावन की अंतिम सोमवारी पर झरना कुंड धाम से ध्वजाधारी धाम तक कांवर पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। 

इस वर्ष मंडल के तत्वावधान में कांवर पदयात्रा का 24 वां वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। आगामी 28 अगस्त को यह कांवर पदयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें लगभग 75 हजार से अधिक श्रद्वालु शामिल होंगे। अध्यक्ष मुन्ना भदानी ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी स्वयंसेवी संगठन, जिला प्रशासन समेत अन्य संगठनों का सहयोग मिलता है। 

इस कांवर पदयात्रा में कोडरमा के अलावे अन्य जिले से भी लोग शामिल होते हैं। वही मंडल के सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि दूसरे जिले से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंदरवा बस्ती के सरकारी विद्यालय में रात्रि विश्राम भोजन के निशुल्क व्यवस्था मंडल करेगा। इसी दिन नगर में बाइक जागरूकता रैली निकाली जायेगी। शहर में तोरण द्वार लगाये जायेंगे। कार्यक्रम को लेकर सदस्यों को अलग-अलग विभाग सौंपे गये हैं। 

बैठक में बसंत गुप्ता ने आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया। मौके पर राकेश कप्सीमे, नवीन सिन्हा, विक्की केसरी, विशाल कप्सीमे, अमन कप्सीमे, लखन सिंह, चंद्रशेखर जोशी, राजेश कप्सीमे, ज्योति पहाड़ी, सुजय सिंह, मनोज कुमार साव, अमित सुरेलिया, राजेश कुमार गुप्ता, अनूप वर्णवाल, विनोद चौरसिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,330