Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

1974 तीर्थयात्री 85 वाहनों के काफिले में अमरनाथ दर्शन को रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
1974 तीर्थयात्री 85 वाहनों के काफिले में अमरनाथ दर्शन को रवाना
विज्ञापन
  • अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

एबीएन सोशल डेस्क। जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 1974 तीर्थयात्री 85 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। कुल 1410 तीर्थयात्रियों (1107 पुरुष, 240 महिलाएं, दो बच्चे, 45 साधु और 16 साध्वियां) का एक समूह 56 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ।

इसके साथ ही बालटाल के लिए 564 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 29 वाहनों के काफिले में रवाना हुए।
गत एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,043