Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झरिया के बच्चों ने किया शिव पंचाक्षर स्तोत्र पाठ का अभ्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झरिया के बच्चों ने किया शिव पंचाक्षर स्तोत्र पाठ का अभ्यास
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद। जिले के झरिया श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में संस्कृत पाठशाला में विद्यार्थियों को आज शिव पंचाक्षर स्तोत्र का चौथा श्लोक वसिष्ठ कुंभोद्भव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै व काराय नम: शिवाय... का अभ्यास कराया गया। 

इसके अलावा संस्कृत अंताक्षरी गीता पाठ एवं संस्कृत संभाषण का अभ्यास कराया गया। बोल बम के नारों से समस्त वातावरण शिव मय हो गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण नरेश शाह ने किया। 

मौके पर वैष्णवी देवी, हर्षिका गोयल, याचना कुमारी, चेल्सी गोयल, तृषा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, अंशिका कुमारी, रितिका कुमारी, पल्लवी कुमारी, रानी कुमारी, पीहू कुमारी सिंह, राधिका कुमारी, अंतरा कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, खुशी कुमारी गुप्ता, दीपिका कुमारी, जयदेव कुमार, रौनक साव, अमित साव, सौरभ कुमार, सूरज ठक्कर, प्रेम कुमार, गोपाल पांडेय, रोहन कुमार, प्रणय आनंद, अनमोल कुमार, आर्यन कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,076