- झुमरी तिलैया में निकाली गयी श्याम निशान यात्रा, हरियाली शृंगार की झांकी आकर्षण का रहा केंद्र बिंदु
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्याम निशान महिला मंडल के तत्वावधान मे शनिवार को झुमरी तिलैया के झंडा चौक स्थित दुर्गा मंदिर से निशान यात्रा निकाली गयी। सर्वप्रथम निशान की पूजा अर्चना पंडित जीवकांत झा ने करायी।
मौके पर निशान यात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में निशान लिए स्टेशन रोड, भदानी रोड, भालोटिया मोहल्ला का भ्रमण कर श्याम मंदिर में निशान को अर्पण किया। इस दौरान हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा एवं हर-हर महादेव के नारों से पूरा शहर के साथ मंदिर परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि श्याम कहते हैं डोर हिलाओ तुम मुझको झूला झूलाओ... जिस घर में खाटू वाले की नित्य जोत जलायी जाती है... दर्जी सील दे निशान मने खाटू जाना सय... भोले का शृंगार सारे श्रृंगारों से न्यारा है... जैसे भजन पर श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।
श्याम निशान महिला मंडल की पिंकी खेतान, कृतिका मोदी ने बताया कि आगामी 12 अगस्त को पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में अखंड ज्योति पाठ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्याम की भक्ति घर-घर में इस कलयुग में हो रही है।
निशान यात्रा में अंजुला खाटूवाला, ममता नरेड़ी, सारिका केडिया, पूजा शर्मा, अंजना केडिया, पायल खाटूवाला, मूली शर्मा, पायल जोशी, रानी कालरा, मधु शर्मा, रश्मि गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया, पूनम सहल, ज्योति शेखावत, बबिता जोशी, रश्मि शर्मा, गोपाल कुमार, अशोक कुमार आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर रविवार को पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर मे बारस की ज्योत के अलावा खीर चूरमा का भोग बाबा को अर्पण किया जायेगा। इधर, एकादशी को लेकर झुमरी तिलैया से राजस्थान के खाटूधाम मे 22 श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना में शामिल होने गये।