Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जम्मू आधार शिविर से 3111 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ यात्रा की लिए रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जम्मू आधार शिविर से 3111 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ यात्रा की लिए रवाना
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू कश्मीर के भगवती नगर आधार शिविर से बम बम भोले के जयकारों के बीच 3111 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार को यहां दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा तीर्थ के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 3111 तीर्थयात्री 124 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इसी तहर 2154 तीर्थयात्रियों (1686 पुरुष, 424 महिलाएं, छह बच्चे और 47 साधु) का एक समूह 83 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। बालटाल के लिए 907 तीर्थयात्री ( जिनमें 616 पुरुष, 336 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल है ) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 41 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। एक जुलाई को शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,920