- पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया सम्मेलन का आयोजन, अभिभावकों से मांगा मार्गदर्शन, लिया आशीर्वाद
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के अभिभावकों बुजुर्गों और युवाओं के साथ पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सम्मेलन का आयोजन किया और मंचासीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। झुमरी तिलैया के चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि मेरे इस संघर्ष के सफर में आपके आशीर्वाद से एक नयी ऊर्जा मिली है। मैं सदैव नतमस्तक हूं।
आपके आगे जिन्होंने मुझे एक परिवार से स्नेह सहयोग व आशीर्वाद दिया। एकजुटता के साथ चल रहे हैं। आशीर्वाद का सम्मान हमेशा रखूंगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है। हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है। देश में सर्वाधिक युवा है। बुजुर्ग उन्हें मार्गदर्शन देते रहे, तो भारत को अग्रणी देश बनाया जा सकता है।
बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर होते हैं और उनसे हमें सीखने के साथ-साथ सहजने की जरूरत है। यदि हम परिवार में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो बुजुर्गों के सम्मान के साथ-साथ देवतुल्य माता-पिता का भी सम्मान करना होगा। इसी उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम किया गया।
कोडरमा में बेरोजगारी, पलायन, क्रेशर, ढीबरा कई समस्याएं हैं। लेकिन इन सवालों पर जनप्रतिनिधियों की कमी अखरती है। मौके पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रो बीएनपी बर्णवाल, ओमप्रकाश राय, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह आदि को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित हुए समाजसेवी वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ नरेश पंडित, डॉ बिरेंद्र कुमार, साजिद हुसैन लल्लू, गुलाम जिलानी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, ट्रक एसोसिएशन के विजय सिंह, सेवानिवृत डीएसपी भार्गव, यशपाल सिंह गोल्डन, बालगोविंद मोदी, सुषमा सुमन, अविनाश सेठ, मुन्ना भदानी, संतोष सहाय, डोमचांच नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, वीरेंद्र साव, महेंद्र साव, संतोष साव, अरुण पासवान, पवन सिंह, प्रकाश रजक के अलावा कई वक्ताओं के कहा कि समस्याओं के प्रति संजीदा रहने में शालिनी गुप्ता का प्रयास सराहनीय है।
लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ देने और कोडरमा के हित में चिंतित होकर प्रयास करने की सराहना की गयी और 2024 के चुनाव में कोडरमा की जरूरतें गिनायी। कार्यक्रम में कोडरमा जिला केडीसीए के दिनेश सिंह, संजय अग्रवाल, संजय सिंह, अमित कुमार, नरेंद्र सिंह चंदेल, सुशील अग्रवाल, अजय पांडेय, अजीत बर्णवाल, नवल प्रसाद, संदीप मुखर्जी, बसंत सिंह, मिलन शहबादी, संजू लंबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।