Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

भारत में लव जिहाद, गौ हत्या और हिंदू मठ मंदिरों पर हमला जैसी घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक : विहिप

भारत में लव जिहाद, गौ हत्या और हिंदू मठ मंदिरों पर हमला जैसी घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक : विहिप
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल टंडवा प्रखंड की बैठक आज  टंडवा के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में जिलाअध्यक्ष भुनेश्वर साव, जिला मंत्री सुधीर कुमार, जिला संयोजक अंकित पांडे एवं जिला सुरक्षा प्रमुख नकुल राम उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देशय प्रखंड समिति को पूर्ण करना तथा टंडवा पंचायत के सभी 19 पंचायतों तक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की समिति करना था। इस बैठक में प्रखंड समिति की नवीन घोषणा विभाग मंत्री अनूप यादव के निर्देशानुसार की गयी।

जिसमें संरक्षक : दारा सिंह, अध्यक्ष : जीत गुप्ता, कार्य अध्यक्ष : मुकेश प्रजापति, उपाध्यक्ष : सोनू कुमार भूमिया, ललन सिंह, मंत्री : अरुण महतो, सह मंत्री : विनय यादव राजा पांडे, बजरंग दल संयोजक : रितेश गुप्ता, बजरंग दल सहसंयोजक : जानकी महतो, सोनू गुप्ता, सत्संग प्रमुख : राकेश हिंदूवादी, गौ रक्षा प्रमुख : राजकुमार उर्फ राजू महतो, धर्मप्रसार प्रमुख : अजय मोरिया, सामाजिक समरसता प्रमुख : आशीष साव, सेवा प्रमुख : दीपक पाल, संपर्क प्रमुख : अनिल गुप्ता, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख : रितेश गुप्ता, प्रचार प्रमुख : विकास महतो, अखाड़ा प्रमुख : भीम साव, मिलन केंद्र प्रमुख : अमरदीप पांडे, विद्यार्थी प्रमुख : नीरज गुप्ता को बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साव ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। तथा टंडवा के खैरा गांव मे जो घटना घटी है उस पर भी विस्तार रूप से चर्चा की। उन्होंने प्रशासन को इस गंभीर मामला को संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं जिला मंत्री सुधीर कुमार ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यपद्धति के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा उन्होंने बताया कि आये दिन हिंदू मान बिंदुओं पर हमले हो रहे हैं यह चिंता का विषय है इन सब से छुटकारा पाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड, खंड सहित गांव की समिति पूर्ण करना आवश्यक है।

वहीं जिला संयोजक अंकित पाण्डेय ने बताया की बजरंग दल शौर्य जागरण रथ यात्रा चतरा जिले मैं भव्य रुप से निकालने हेतु चतरा के सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

बैठक में प्रकाश नायक, राहुल गुप्ता, कुमार विवेक गुप्ता, आनंद वर्मा, अभिषेक कुमार चौबे, आशीष कुमार पांडे, नीरज गुप्ता, दीपक ठाकुर, सुधीर महतो एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,618