टीम एबीएन, रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी के महिला मंच द्वारा 30 जुलाई को शाम 4 से 6 बजे तक पंजाबी भवन में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत सुमधुर भजन-कीर्तन से की जायेगी। इसके अलावा जल्द ही अमृतवाणी पाठ एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। ये सर्वसम्मत निर्णय आज शनिवार को महिला मंच की पंजाबी भवन में संपन्न पहली बैठक में लिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता नवमनोनीत अध्यक्षा ज्योति चावला ने की। बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने वर्ष 2023-25 के लिए उन्हें इस पद पर मनोनीत किया है। बताते चलें कि दें कि 1976-78 में बिरादरी के महासचिव रहे स्वर्गीय टीसी कथूरिया की सुपुत्री और संत साबरमती स्कूल की संचालिका रहीं ज्योति चावला की स्कूली शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट से हुई है और बीएससी वीमेंस कॉलेज, रांची से की हैं। वे अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होती रही हैं।
बिरादरी में पहली बार महिला मंच का विधिवत रूप से गठन किया गया है। आज की बैठक में विजया अजमानी, उपाध्यक्ष और बबीता खन्ना, महासचिव एवं कार्यकारिणी सदस्याओं में सीमा उग्गल, मीनू मेहरा, सुमन मिनोचा, अनिता सखूजा, वीणा माकन, पूनम माकन आदि उपस्थित थीं।