टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सावन के मौके पर श्याम चौधरी के निवास स्थल पर सिंधारा महोत्सव सह मंगल पाठ किया गया। मौके पर श्री राणी सती दादी का अलौकिक शृंगार किया गया। चार घंटे तक चले इस मंगल पाठ में श्री राणी सती दादी के जन्म से लेकर, शिक्षा-दीक्षा एवं वीर गाथा का वर्णन किया गया।
मंगल पाठ में मंगल भवन अमंगल हारी, नारायणी तेरो नाम सुहानों का श्लोक गूंजता रहा। इस दौरान भजन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें महिलाओं द्वारा करलो मंगल पाठ यही जीने का सहारा है... सावन सुरंगों जोर को कोई झूले सती मां... मेहंदी व मेहंदी इतना बता दे कौन सा काम किया है, दादीजी ने खुश होकर तुझको हाथों में थाम लिया है... चलो-चलो दादी का सिंधारा करसां... मैया के हाथों में भक्तों की डोर किसी को खींचे धीरे से... तथा कितना प्यारा है सिंगार तेरी लेऊं नजर उतार जैसे भजनों पर महिलाएं झूमती नजर आयीं।
मौके पर मीना चौधरी, अंकिता चौधरी, सुमन चौधरी, शालू देवी, चारूलता देवी, प्रेम देवी, रचना देवी, सुधा देवी, सीमा देवी, कविता देवी, नीतू देवी, सुनीता देवी, कृति चौधरी, मनीषा चौधरी, स्नेहा देवी, आकृति देवी, तन्वी देवी, नीरज चौधरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम में 56 भोग व महाप्रसाद भी अर्पित किया गया। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।