Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मलमास पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट कर रही जनसेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मलमास पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट कर रही जनसेवा
विज्ञापन
  • अधिक मास के पहले दिन हरमू के स्लम बस्ती के बच्चों के बीच ट्रस्ट ने पठन-पाठन एवं अल्पहार सामग्री बांटी

टीम एबीएन, रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरूजी सदानंद जी महाराज की जनसेवा को समर्पित स्वर्णिम 51वर्ष वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अधिक मास के पहले दिन आज दिनांक 18/07/2023 मंगलवार को इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हरमू की स्लम बस्ती में रहने वाले कमजोर वर्ग के स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच पठन-पाठन  स्कूल बैग, लंच बाक्स, जोमेटरी बाक्स, कापी, पेंसिल,रबर, कलर पेंसिल एव अल्पाहार में क्रीम बन बिस्किट वगैरह का नि:शुल्क वितरण संस्था के सदस्यों ने किया।

स्वामी सदानंद जी महाराज के कथनानुसार 

मानव जीवन का ये है सार 

तुम सेवा से पाओगे पार

17 जुलाई 2023 को सर्वसम्मति से निर्णय के पश्चात की गुरूजी श्री सदानंद जी  महाराज के जनसेवा को समर्पित स्वर्णिम 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष मार्च 2024 तक संस्था के द्वारा जरूरतमंद एव कमजोर परिवार के सदस्यों के बीच जरूरत के अनुसार सेवा के कार्य किये जायेंगे। 

इसी क्रम में आज 18 जुलाई 2023 मंगलवार को हरमू के स्लम बस्ती में रहने वाले स्कूल में पढ़ने वाले कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच एच 1/ 67 मकान के प्रांगण में उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक ललन कुमार मिश्रा की उपस्थिति में हरमू बस्ती के जगह-जगह से आये हुए बच्चों के बीच संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, ओम प्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी की उपस्थिति में संस्था के सदस्यों ने किया। 

आज की पठन-पाठन एवं अल्पाहार सामग्री वितरण के महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजें प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, रमेंद्र पांडेय, धीरज गुप्ता, मुन्ना कुमार एवं इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल उर्फ राजु अग्रवाल (9431108420) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। 

नोट : संस्था आगामी रविवार दिनांक 23 जुलाई 2023 को पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण में दोपहर 12:30 बजे से 98वां नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,967