Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दुमका : 90,000 भक्तों ने लगायी फौजदारी बाबा के दर पर हाजिरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : 90,000 भक्तों ने लगायी फौजदारी बाबा के दर पर हाजिरी
विज्ञापन
  • फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में दूसरे सोमवारी को 90 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 14 वें दिन दूसरी सोमवारी को लगभग 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 

बासुकीनाथ धाम मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को शीघ्र दर्शनम से 8,91,600 रुपये तथा अन्य स्रोतों से चढ़ावे के रूप में 55,502 रुपए प्राप्त हुए। वहीं, 10 ग्राम चांदी का 3 सिक्के और 5 ग्राम के 5 सिक्के की बिक्री हुई। 

जलाभिषेक करने वाले करीब 90 हजार श्रद्धालुओं में शीघ्र दर्शनम से 2792 श्रद्धालु के साथ सैकड़ों डाक बम कांवर यात्री भी शामिल थे। दूसरी सोमवारी को अगले सुबह नागेश्वर ज्योतिर्लिंग फौजदारी बाबा बासुकीनाथ का पट खुलने से पहले से कांवर यात्रियों की लम्बी कतार लग गयी। 

दिन भर फौजदारी बाबा बासुकीनाथ का दरबार बोल बम के नारों से गूंजायमान होता रहा। पूरा मेला परिसर गेरुआ वस्त्र धारी कांवर यात्रियों के रंग में रंग गया है। वहीं, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त द्वारा कंट्रोल रूम से बैठकर पूरे मेला की विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। 

उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए अधिकारियों को निदेश दिए जा रहे थे। सभी चेक पॉइंट पर प्रतिनियुक्त अधिकारी, दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों को समय समय पर उपायुक्त निर्देश दे रहे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,197