Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

टमाटर की थोक कीमत सरकार के हस्तक्षेप के बाद घटी

टमाटर की थोक कीमत सरकार के हस्तक्षेप के बाद घटी
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। देश में कई स्थानों पर, जहां टमाटर की कीमतें असाधारण रूप से अधिक थी, वहां टमाटर को 80 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण इसकी थोक कीमतों में कमी आयी है। देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का पुनः आकलन करने के बाद रविवार से टमाटर 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का निर्णय लिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में विभिन्न स्थानों पर आज से बिक्री शुरू कर दी गयी है। वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर कल से इस बिक्री का विस्तार और अधिक शहरों में किया जायेगा। भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,424