टीम एबीएन, रांची। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के ने चौथा जज एवं कोच प्रशिक्षण का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य और विशिष्ट अतिथि योगासन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, धनबाद योगासन सचिव बिपिन पांडे, उप प्राचार्य ने किया।
यह प्रशिक्षण 8 और 9 जुलाई को आयोजित है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के सचिव बिपिन पांडे ने बताया कि इस प्रशिक्षण में झारखंड के सभी जिला से 70 लोग भाग लिये हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झारखंड में योगासन खेल को गांव-गांव तक पहुंचा कर योगासन के लिए खिलाड़ी तैयार करना और खेल के प्रति जागरूक करना है।