टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला समिति रांची के द्वारा उमंग सावन मेला कम एग्जीबिशन 2023 का आयोजन 11-12-13 जुलाई को माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है। मेला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना और उन्हें एक मंच प्रदान करना। संयोजिका सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, शशि डागा, विजयश्री साबू का मानना है स्वरोजगार के लिए आगे आने को प्रोत्साहित करना भी एक लक्ष्य है।
महिलाओं के लिए आमदनी के साथ-साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। पूर्व अध्यक्ष रेनू फलोर एवं उपाध्यक्ष वंदना मारु ने बताया मेला लगाने का मकसद यही है छोटे उद्यमि जो घर बैठे कम पूंजी में काम करते हैं उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक प्लेटफार्म मिले। अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर ने कहा उमंग सावन मेला में रांची के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा कोलकाता, सूरत, मुंबई, राजस्थान, बनारस, बैंगलोर जैसे कई जगहों से स्टाल के लिए बुकिंग आ चुकी है।
मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी का कहना है। मेले में 50 से जायदा स्टाल लगाने की तैयारी चल रही है। एक्सहिबिशन में रियल डायमंड ज्वेलरी डिजाइनर साड़ी, लहंगा, कुर्ती, हैंड मेड ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम, राखी, लड्डू गोपाल की पोशाक के साथ उनके श्रृंगार सामग्री, बेडशीट, बैग, डाइनिंग कुकवेयर, लजीज व्यंजन, आइसक्रीम, केक कुकिंस आदि का स्टाल लग रहा है। बाहर से आने वालो के लिए रहने की सुबिधा दी गयी है।
आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष राजकुमार मारू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, रांची सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया उपस्थित रहे। मेले को सफलता पूर्वक सम्पन करने के लिए महिला समिति की सभी सदस्य जुटी है। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।