टीम एबीएन, भंडरा, लोहरदगा। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड अंतर्गत वकील अम्बवा के गरीब आम आदमी बिंदेश्वर उरांव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। बिंदेश्वर उरांव सेवन स्टार्स अकादेमी हेहल रांची के निदेशक हैं। वर्तमान में सेवन स्टार्स अकादमी की पांच ब्रांच चल रही है।
25 जून को इंडिया हैविटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के दर्जनों लोगों को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व सीनेट के सभी सदस्यों के द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरव की बात यह है कि इस उपाधि के लिए बिंदेश्वर उरांव झारखंड से एकलौता सदस्य थे। यह झारखंड प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर काफी रिसर्च के बाद इस सम्मान के लिये लोगों का चयन किया गया।
आज से बिंदेश्वर उरांव अब डॉ बिंदेश्वर उरांव के नाम से पूरे देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जाने जाएंगे। इस उपाधि के लिये झारखंड प्रदेश की जनता उन्हें बधाई दी है। प्रदेश वापसी पर उन्हें जनता ने स्वागत एवम अभिनंदन किया।