Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

फिर से विकास भारती के महासचिव बने पद्मश्री अशोक भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फिर से विकास भारती के महासचिव बने पद्मश्री अशोक भगत
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला/ रांची। झारखंड में विकास भारती की कार्यकारिणी एवं वार्षिक आम सभा की बैठक 24 एवं 25 जून को अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह और संस्था प्रमुख सह महासचिव पद्मश्री अशोक भगत की उपस्थिति में बिशुनपुर, गुमला मुख्यालय में हुई।

बैठक के बाद संस्था के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने बताया कि झारखंड के 27 हजार गांवों में संस्था की उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि आप सभी की शुभकामना से हम स्वास्थ्य, कौशल विकास, कृषि, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान के आर्थिक लेखा एवं कार्यों का सही दस्तावेज संकलन एवं परियोजना की त्रुटिहीन योजना बनाने के लिए आज विभिन्न प्रकल्पों के प्रमुख और प्रभारियों के साथ बैठक की गयी। 

इस दो दिवसीय बैठक कार्यशाला और आम सभा में इस संस्था के संस्थापक पद्मश्री अशोक भगत को पुन: विकास भारती का महासचिव एवं डॉ अजय कुमार सिंह को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

दो दिवसीय बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उपाध्यक्ष रंजना चौधरी, अनिल भगत, संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, डॉ आर पी सिंह रतन, कोषाध्यक्ष बसंत ओहदार, निखिलेश मैथी, सम्राट जी, कुंती देवी, ज्यादा मंगल उरांव के साथ-साथ 300 प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन