Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने किया पदभार ग्रहण
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक और सदस्य राकेश सिन्हा, संजीव तिवारी, अजय मिश्रा ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। देवघर, रजरप्पा, जगन्नाथपुर मंदिर रांची के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वास्तिक गायन किया। 

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख नवनियुक्त तमाम सदस्यों को बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के उपरांत बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि राज्य के तमाम मंदिरों जिर्णोद्धार और श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी ताकि राज्य और देश के कोने-कोने से जो श्रद्धालु देवघर, रजरप्पा या भद्रकाली मंदिर पूजा करने आते हैं उनको किसी प्रकार से कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

वैसे मंदिरों में भी लोगों के सहयोग से पीपी मॉडल पर धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा जहां लोगों को ठहरने की भी व्यवस्था हो सके। पदभार ग्रहण करने के उपरांत बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि रांची का पहाड़ी मंदिर रांची के हृदय स्थली के साथ-साथ राज्य का एक प्रमुख मंदिरों के शुमार में आता है। 

सावन माह में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। बहुत जल्द पहाड़ी मंदिर में कैसे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले ये तय किया जायेगा। लापूंग में जो सांई मंदिर है उस मंदिर को भी विकसित करने का काम धार्मिक न्यास बोर्ड करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,754