टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। हजारीबाग में मानसून आने से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ की टहनी की कटाई को लेकर बिजली विभाग ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में टहनी काटने का कार्य किया जायेगा।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान जबरा फीडर सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा। शहर के झिंझरिया पुल, पुराना नया बस स्टैंड, धोबिया तालाब, संत कोलंबा कॉलेज, हरनगंज इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। रिलायंस फीडर में दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मटवारी गांधी मैदान के चारों ओर, लोचनर पथ, मटवारी पेट्रोल पंप के आसपास और कृष्णापुरी में बिजली नहीं रहेगी।
कारगिल फीडर में सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस फीडर के अंतर्गत आनेवाली फॉरेस्ट कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कार्मेल स्कूल रोड, पंडितजी रोड में बिजली ठप रहेगी। फीडर नंबर दो में दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे शहर के दीपूगढ़ा और कनहरी रोड में बिजली बाधित रहेगी।
डीवीसी फीडर में सुबह नौ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे डीवीसी कॉलोनी, कचहरी रोड, झील इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मार्खम कॉलेज क्षेत्र में दोपहर दो से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे मार्खम कॉलेज इलाका, जयप्रभा नगर, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल का क्षेत्र प्रभावित होगा।