Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आयुष विभाग का सात दिवसीय योग  काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। आयुष विभाग के निदेशक डॉक्टर फजलुर शमी ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्यनजर सात दिवसीय योग का काउंटडाउन 15 जून से राज्य योग केंद्र रांची में शुरू होगा जो 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समाप्त होगा। 

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के सभी वैलनेस सेंटर में एनजीओ के माध्यम से योग प्रशिक्षक की सेवा ली जा रही है। हर गांव - आंगन तक योग को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आज राज्य योग केंद्र मे योगाभ्यास के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

इस अवसर पर रांची जिला आयुष पदाधिकारी डॉ सच्चिदानंद सिंह एवं राज्य योग केंद्र प्रभारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।
विशेष सत्र में राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी।

काउंटडाउन का कार्यक्रम

15 जून 2023

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
  • शाम तक 4 बजे से 6 बजे तक भाषण प्रतियोगिता

16 जून 2023 
 

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता ( सीनियर )

17 जून 2023 

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल का अभ्यास
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक योगासन प्रतियोगिता (जूनियर )

18 जून 2023

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक रन फॉर योगा एवम
    अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकोल
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक चित्रांकन प्रतियोगिता

19 जून 2023 

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक बच्चों का योगाभ्यास

20 जून 2023

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक रिदमिक, आर्टिस्टिक, एडवांस योगा और पुरस्कार वितरण समारोह

21 जून 2023

  • सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
  • शाम 6 बजे बजे तक समापन समारोह
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,079