Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 240
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गिरिडीह : धावा दल के सदस्यों ने दो बाल मजदूरों को कराया मुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : धावा दल के सदस्यों ने दो बाल मजदूरों को कराया मुक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। जिले को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने को लेकर मिठाई दुकानों ढाबो ,लाईन होटलों सहित जेनरल स्टोरों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि धावा दल का गठन कर श्रम अधिक्षक कार्यालय एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिले भर में आगामी 30 जून तक छापामारी अभियान चलाया जोयगा।

इस बाबत श्रमायुक्त रवि शंकर ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में धावा दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र एवं गिरिडीह शहरी क्षेत्र में कान्हा स्वीट्स, एंड नमकीन नामक होटल से एक बच्चे को रेस्क्यू कर मुक्त कराया गया। बच्चा ग्लास, कप, प्लेट धोने व साफ सफाई के काम में लगा हुआ था।

उन्होंने कहा कि धावा दल ने एक अन्य परिवार के घर में छापा मारा। परिवार के लोग पिछले सात साल से एक नाबालिग किशोरी को अपने घर में रखकर घर का काम काज करवा रहे थे। नाबालिक की मां के अनुसार कई बार बच्ची को मुक्त कराकर अपने घर ले जाने का प्रयास हुआ था लेकिन घर वाले उसे घर जाने को नहीं दे रहे थे।

धावा दल के सदस्यों ने माना कि इस लड़की को बंधुआ मज़दूर बनाकर रखा गया था, जो अपराध है। दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

धावा दल में सहायक श्रम आयुक्त रवि शंकर, बाल कल्याण समिति अध्यक्षा पूजा सिन्हा, जिला समन्वयक नीति आयोग के अंजलि, जिला बाल सरक्षण इकाई के कामेस्वर प्रसाद, प्रोटेक्शन पदाधिकरी श्यामा प्रसाद, बनवासी विकास आश्रम, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन, चाईल्ड लाईन के सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन