Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

इस्लाम के क्रूर आक्रमण और ईसाइयों की दमनकारी नीति के कारण हुई है भारतीय संस्कृति की क्षति : मिलिंद परांडे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इस्लाम के क्रूर आक्रमण और ईसाइयों की दमनकारी नीति के कारण हुई है भारतीय संस्कृति की क्षति : मिलिंद परांडे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के आज दिनांक 9 जून, 2023 को संध्या 5 बजे समापन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

समापन सत्र में संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा हिंदू समुदाय के सम्मुख अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं, जिसके लिए समाज के हर वर्ग को संगठित रूप में सामना करना होगा। उन्होंने कहा विगत 1000 वर्ष के संघर्ष में हिंदू समाज की व्यवस्था तहस-नहस हो गयी। अक्रांताओं के आक्रमण का निरंतर सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा इस्लाम के क्रूर आक्रमण तथा ईसाइयों की दमनकारी नीति के कारण भारतीय संस्कृति की क्षति हुई है। 

आज के भारतीय अपने पराक्रम एवं शौर्य को भूल गये हैं कि कभी हम विश्व के परम वैभवशाली देश के नागरिक थे। संपूर्ण विश्व को शिक्षा एवं स्वालंबन का पाठ पढ़ाते थे। हमारे प्रत्येक गांव में गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था थी। काल खंड में वामपंथी इतिहासकारों ने हमारे समृद्ध शिक्षा प्रणाली को नकारते हुए मैकाले शिक्षा पद्धति को बढ़ावा दिया, जो इस देश के लिए दुर्भाग्य का कारण बना।

उन्होंने कहा धर्मांतरण, लवजिहाद, घुसपैठ जैसे षड्यंत्रकारी नीति के कारण आज झारखंड सहित देश के आंतरिक सुरक्षा का संकट बढ़ता चला जा रहा है। पाकुड़, साहिबगंज के मार्ग से गोवंश की तस्करी की जा रही है, जिसे समाज को आगे आकर रोकना होगा। उन्होंने कहा आज सरकार एवं प्रशासन को जिहादी मानसिकता एवं दमनकारी नीति वाले कट्टरपंथियों को कठोरता के साथ समाप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1984 में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को लेकर बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी का स्थापना की गयी थी। आज सभी युवा भाई-बहनों को स्वयं के साथ परिवार की रक्षा के लिए स्वयं को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा अपने धर्म- संस्कृति की रक्षा करने, समाज के कमजोर पक्ष की सेवा करने व समाज में समरसता भाव  स्थापित कर स्वाभिमान पूर्वक जीवनयापन करने से ही भारत परम वैभवशाली बनने की ओर अग्रसर होगा। 

समापन सत्र में बहनों के द्वारा शानदार शारीरिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें न्यूद्ध कला, दंड चालन कला, छुरीका चालन कला सहित कई कौशल का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्रा, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कश्यप, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, बजरंग दल रांची महा नगर संयोजक प्रकाश रंजन, सुनील पांडेय, युगल किशोर प्रसाद, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक दीपक साहू, पारसनाथ मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,285