Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की
विज्ञापन
  • अंधविश्वास और कुरीतियों को समूल नष्ट करने के लिए  जन-जागरूकता जरूरी : रानी कुमारी

टीम एबीएन, रांची। महिला हितों के संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने  डायन बिसाही का आरोप लगाकर इटकी थाना क्षेत्र के मलटी गांव निवासी 60 वर्षीय महिला बासो उरांइन की हत्या की निंदा की है।

नारी शक्ति सेना की संस्थापक अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि  डायन बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की हत्या किया जाना अत्यंत निंदनीय घटना है। उन्होंने इस घटना पर इटकी थाना के पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही इस कुकृत्य के दोषी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से सामाजिक विकास का सपना अधूरा रह जायेगा। रानी कुमारी ने कहा कि अंधविश्वास और कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर व्यापक जन जागरूकता जरूरी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,453