- गुलाब सलाट के पुरस्कारों की फेहरिस्त में जुड़ा एक और नगीना
एबीएन सोशल डेस्क। गरीबी का कहर टूटने और सालों की मेहनत के बाद एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को अनेक अवार्ड मिले हैं। इसी कड़ी में फिल्मी अवार्ड नेशनल एचिवमेंट अवार्ड तारीख 4 जून 2023 को मुंबई में मिला। इसके अलावा पुरस्कार दिल्ली बॉलीवुड, सीने रिपोर्टर अवार्ड, नागपुर गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार, मुंबई जनगौरव, कार्य दर्पण पुरस्कार, वडोदरा सीने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
गुलाब का जीवन परिचय
गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात के रहनेवाले हैं। गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे। उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का, जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा।
पापा को यह बोला था। पापा ने उसी बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया। रात दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अकैडमी में जॉइनिंग करवा दिया। मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की।
गुलाब डांस की कड़ी मेहनत कर बाग बगीचों में प्रैक्टिस करते थे। बिना मास्टर के जिम्नास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने हैदराबाद गये। वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया। पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे। मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़नी पड़ी। घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी।
हर जगह हर स्टेट में गये। गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की। लेकिन नाकाम रहा। अंत में अपने शहर वापस आये और फिर अपनी ट्रेनिंग चालू कर दी। अपने पापा और शहर का नाम रोशन करुंगा इस हिम्मत को नहीं हारे। किस्मत ऐसी जगी कि सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां, जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई। छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला।
हिंदी, गुजराती, भोजपुरी, अप कमिंग फिल्म भविष्य का सुपरस्टार जिसमें लीड हीरो का रोल करेंगे। जिसकी शूटिंग गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बैंगलोर एंड कोलकाता में होगी। गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार करते हैं। वे कराटे, मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट, ब्रेक डांस, लाठी, नानचाकू, तलवार, राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे।
अपने फिल्म के गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करनेवाले हैं। आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर के नाम से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इस वजह से उन्होंने पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनायी है।