टीम एबीएन, रांची। महेश नवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष के मनोरंजक कार्यक्रम में फैमिली प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। यह एक मजेदार खेलकूद प्रतियोगिता थी। इसमें कुल 8 परिवार का ग्रुप था।
प्रत्येक परिवार ग्रुप में कुल 5 ही सदस्य थे, उसमें एक 50+ एवं एक 15 साल से कम का होना अनिवार्य था। इसमें गेम्स तीन राउंड मे खेले गये। पहले राउंड में पिक द आब्जेक्ट गेम में 6 फैमिली आगे आयी। दूसरे राउंड में तीन गेम्स खेले गये।
फ्लिप द बॉल इन टू द कप, पासिंग द बॉल विद अंब्रेला, बैलेंस द कप विद स्ट्रॉ, जिसमें तीन फैमिली आयी। उनके बीच म्यूजिकल चेयर विद ट्विस्ट खेला गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रही टीम अनीता साबू एंड फैमिली, द्वितीय सीमा मालपानी एंड फैमिली एवं तृतीय इंदु माहेश्वरी एंड फैमिली।
इस कार्यक्रम की संयोजिका विनीता बिहानी, आकांक्षा साबू, पूनम राठी, विनीता चितलांगिया, ममता डागा, मयूर सारडा, धीरेंद्र राठी ने बताया कि सभी परिवार ने खूब मस्ती की। धमाल किया। सभी ने खूब आनंद लिया।
महेश नवमी की महिला मुख्य संयोजिका निधि बियानी एवं कुमुद लखोटिया का कहना है कि इस कार्यक्रम को रखने का उद्देश्य एक परिवार मिलजुल कर हर परिस्थिति में आगे जा सकते हैं।
फैमिली प्रीमियर लीग में महोत्सव संयोजक अंकुर डागा, राजकुमार मारू, किशन कुमार साबू, शिवशंकर साबू, संगीता चितलांगिया, अशोक साबू, भारती चितलांगिया, विमला फलोड़, विनय मंत्री, हेमंत माहेश्वरी, आकाश चितलांगिया, मोहित लखोटिया, मनमोहन मोहता, बसंत लखोटिया, प्रभात साबू आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और दीपक मारू तथा माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।