Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

राजधानी में छह दिनों तक मुंगेर प्रवाहित होगी योग की गंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजधानी में छह दिनों तक मुंगेर प्रवाहित होगी योग की गंगा
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। योग की जब बात आती है तो दुनिया में सबसे ज्यादा योग को लोकप्रिय बनाने वाली संस्था बिहार योग विद्यालय नाम आता है। जिसे दुनिया का प्रथम योग विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है। यहां से सम्पूर्ण विश्व में योग एक विज्ञान के रूप में पहुंचा जो मनुष्य के जीवन स्तर को संवारने में, रोगमुक्ति में और मानसिक विकास तथा आध्यात्मिक प्रगति में सहायक सिद्ध हुआ।

उसी बिहार योग विद्यालय से स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के वरिस्ठ शिष्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती 05 से 10 जून तक, छह दिनों के प्रवास पर रांची आ रहे हैं। राजधानी में उनका योग-ध्यान  कार्यक्रम कई महत्वपूर्ण संस्थानों में आयोजित होगा। अरविन्दो आश्रम, सत्यानन्द योग मिशन केन्द्र, बीएसएनएल मुख्य कार्यालय और भी अन्य जगहों पर योग, ध्यान और सत्संग का आयोजन होगा। 

इस कार्यक्रम के वृहत आयोजन को लेकर बीएसएनएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में एक योग-संगोष्ठी कार्यशाला को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य महाप्रबंधक उमेश प्रसाद साह समेत कई महत्वपूर्ण अधिकारी भाग लिये। स्वामी मुक्तरथ के निर्देशन में बीएसएनएल कर्मियों ने अपने सिटिंग लाइफ के दुष्परिणाम से बचने हेतु योग के गुड़ सीखे और ध्यान किये।

विज्ञापन