Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह ने रिम्स में किया हाथ के पंखे का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह ने रिम्स में किया हाथ के पंखे का वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा राजेन्द्र इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज - रिम्स में हाथ पंखों का वितरण किया गया।

आज दिनांक 21 मई 2023 (दिन - रविवार) को रिम्स अस्पताल के न्यूरो वार्ड, ऑर्थो वार्ड, बर्न वार्ड, मेडिसिन वार्ड एवं पेडरियाटिक्स वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा ताड़पत्र से निर्मित 300 हाथ पंखों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। 

समूह का प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी में स्थित है एवं शाखा पुरे देश एवं विदेश में जगह-जगह फैले हुए हैं जो इन जनकल्याण के कार्यक्रमों को संपादित करते रहते हैं। राँची की शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड़ पश्चिम में स्थित है।

श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड एवम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी दर्जित है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को इस भीषण गर्मी में इस हाथ पंखे का मिलना  किसी वरदान से कम नही है। एक तरफ बीमारी दूसरी तरफ आग जैसी लहलहाती गर्मी की व्यथा अकल्पनीय है।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह -  शाखा रांची की ओर से श्री नवल किशोर सिंह, श्री हेमन्त नाथ शाहदेव, श्री समरेन्द्र सिंह, श्री हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, श्री उमाशंकर नन्द, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रीमती सुचित्रा शाहदेव, श्री अभिजीत रौनियार, श्री नितिन चौरसिया, श्री सिद्धार्थ सिंह, श्री अशोक प्रियदर्शी, श्री सोमेश्वर नाथ शाहदेव, श्री सागर सिंह, श्री यदुनाथ शाहदेव आदि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 112,278