Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सामाजिक संरचना को मजबूत करेगी योग विज्ञान और नैतिक शिक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सामाजिक संरचना को मजबूत करेगी योग विज्ञान और नैतिक शिक्षा
विज्ञापन

सीएसआर के तहत पहल

टीम एबीएन, रांची। स्वामी मुक्तरथ ग्राम सिरका में पांच दिवसीय योग व नैतिक शिक्षा शिविर का आज  समापन हुआ। प्रतिदिन सिरका पंचायत के मुखिया रौशन लाल मुंडा, पंचायत समिति सदस्य साहेब लाल महतो, समाजसेवी एवं काव्य संगीतज्ञ जयशंकर मुंडा सहित सैकड़ों लोग बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योगशैली से अवगत हुए और शारीरिक तथा मानसिक स्तर पर इसके लाभ को महसूस किये। किन्हीं का पाचन तंत्र मजबूत हुआ, किन्ही का श्वांस फूलना कम हुआ, माइग्रेन में प्राणायाम का असर दिखा, मधुमेह के रोगियों को इस शिविर से काफी लाभ हुआ।

इस मौके पर मुखिया रौशन लाल मुंडा ने कहा "करें योग, रहें निरोग" योग से यह समझ आया कि हम घर में रहकर योग को करके ढेर सारी बीमारियों को रोक सकते हैं।

सत्यानन्द योग मिशन, रांची के अध्यक्ष स्वामी मुक्तरथ ग्रामीण लोगों और युवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग की शुरुआत न तो योगासन से होती है और न ही प्राणायाम से, योग की शुरुआत होती है अनुशाशन से। अनुशाशन से व्यक्ति में नैतिक गुणों की वृद्धि होती है। राजयोग जिसमें हम आसन, प्राणयाम और ध्यान को सीखते हैं उसकी भी शुरुआत यम और नियम से होती है। यह "यम और नियम" अनुशासन, निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की शिक्षा देती है।

अंत में मुखिया जी ने कहा योगाभ्यास से व्यक्ति में सजगता बढ़ती है और तन-मन निरोग होता है। अगर हम अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सजग रहे तथा नियमित योग करें तो स्वास्थ्य अच्छा होगा। जब हमारा मन मस्तिष्क व शरीर निरोग रहेगा, तभी  हम अपने परिवार के साथ साथ समाज को को आगे ले जा सकते हैं। श्री मुंडा आज अनगड़ा के सिरका गांव के मंदिर परिसर में आयोजित योग और नैतिक मूल्यों की शिक्षा अभियान के समापन समारोह पर बोल रहे थे। 

उषा मार्टिन फाॅउंडेशन और शालिनी अस्पताल के सौजन्य  से अनगड़ा और नामकुम प्रखंड के गांवों एवं स्कूलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि साहेब्राम महतो ने कहा कि फाउंडेशन एवं शालिनी अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे इस योग प्रशिक्षण से हम ग्रामीण काफी लाभान्वित होंगे तथा लोगों को नियमित योग करने का आह्वान किया। 

मौके पर समाजसेवी जयशंकर मुंडा, शालिनी अस्पताल के शिशिर भगत, अजीत महतो, राजू मुंडा, मोहर महतो एवं ग्रामीणउपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,469