टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची मे जैसे जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है वैसे ही राजधानी वासी भी गर्मी से राहत के उपाय ढूंढ रहे है।पूर्व के दिनो मे लोग गर्मी की छुट्टियां मनाने रांची आते थे। परंतु आज स्तिथि ऐसी है की रांची वासी गर्मी के बड़ते तापमान में तप रहे हैं।
ऐसे मे लोग गर्मी से बचने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं। कभी लोग गर्मी से राहत के लिया स्विमिंग पुल का सहारा ले रहे तो कभी किसी ठंडे फल का सहारा ले रहे हैं, तो इसी कर्म मे अब रांची मे बिहारी फल ताढ खोवा ने दस्तक दी है और लोगो को गर्मी से काफी राहत दे रहा है। इस फल को खाने के कई लाभ है जिसमें मुख्यता पेट को गर्मी के दिनो मे ठंडा रखता है और इंसान को लू से बचाता है।